Azamgarh news:शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगीं आग लाखों का सामान जला

Azamgarh news: A short circuit caused a fire in a shop, burning goods worth lakhs.

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़

लालगंज/आजमगढ़:देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरगंज में आगजनी की घटना ने किराना की दुकान में लाखों का सामान जलाकर खाक कर दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार रात्रि लगभग 8 बजकर 30 मिनट पर दुकान स्वामी शिवपूजन यादव पुत्र मार्कण्डेय यादव निवासी खनियरा (कूड़ेभार) मुसाफिरगंज में अपनी किराना की दुकान बंद कर घर चला गया। कुछ देर बाद रात्रि लगभग 10 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान में आग लगी है मौके पर पहुंचकर दुकानदार ने पड़ोसियों और अग्निशमन विभाग की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान ,फ्रिज, इलेक्ट्रिक कांटा, रैक जलकर खाक हो गया। शिवपूजन का कहना है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है मेरा लगभग 2 लाख का सामान जल गया है। वही इस घटना से आस-पास सहित दुकानदार भयभीत हो गए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button