Gazipur News:जखनिया ब्लॉक में मनरेगा सहायक टेक्नीशियन माथुर प्रसाद गुप्ता को भावभीनी विदाई

Gazipur today news

Gazipur News: जखनिया ब्लॉक में मनरेगा सहायक टेक्नीशियन माथुर प्रसाद गुप्ता को भावभीनी विदाई

जखनिया गाजीपुर ।जखनिया ब्लॉक सभागार में मनरेगा सहायक टेक्नीशियन माथुर प्रसाद गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर एक भावपूर्ण एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सम्मान, आत्मीयता और कृतज्ञता का वातावरण देखने को मिला। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनकी दीर्घकालीन, निष्ठावान सेवा को स्मरण करते हुए उपहार एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद सहित ब्लॉक के तकनीकी सहायक, जेई, सचिव, ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने श्री गुप्ता के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल स्वभाव, कार्यकुशलता एवं कर्तव्यनिष्ठा को प्रेरणास्रोत बताया।
खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गुप्ता ने 62 वर्ष की आयु तक पूरी लगन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका सभी सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण और सहयोगात्मक व्यवहार रहा, जिससे वे एक आदर्श एवं लोकप्रिय कर्मचारी के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सेवानिवृत्ति के उपरांत उनका जीवन स्वस्थ, सुखद एवं शांतिपूर्ण रहे।
समारोह में एडीओ पंचायत अशोक यादव, तकनीकी सहायक संजय सिंह, ईशदेव यादव, लिपिक सतीश कुमार, रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक यादव, पुष्पेंद्र दुबे, केदार यादव, सफाई कर्मचारी जिलाध्यक्ष रोशन लाल, हरिद्वार यादव, ओम प्रकाश यादव, राजकमल कुमार सहित अनेक कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्री गुप्ता को उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button