आजमगढ़:विद्वत परिषद की 306वीं बैठक मे वार्षिक कार्यो पर हुआ विचार

रिपोर्ट:चंदन शर्मा
रानी की सराय/आजमगढ- आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमार गंज अयोध्या में दिनाँक 02.01.2024 को विद्वत परिषद की 306वी बैठक आयोजित की गई I इस बैठक का आयोजन विश्विद्यालय अतिथि गृह के हाई टेक् हॉल में किया गया I इस बैठक की अध्यक्षता माननीय कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह द्वारा की गयी l जिसमें सभी महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं सह अधिष्ठाता शामिल हुए I इस बैठक मे शैक्षणिक सत्र 2023-24 के प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम एवं सत्र 2023-24 के द्वितीय सेमेस्टर के सभी महाविद्यालयों के शैक्षणिक कैलेंडर पर विचार किया गया I साथ ही उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रदेश परीक्षा के माध्यम से स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की सीटों की संख्या के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया I बैठक मे शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि को मंजूरी देने के लिए कम से कम दो शोध पत्र स्कोपस इंडेक्स जर्नल में प्रकाशित होने पर भी चर्चा हुई I महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह भी इस बैठक का हिस्सा रहे I उन्होंने महाविद्यालय द्वारा बनाए गए न्यूजलेटर एवं वर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन कुलपति द्वारा कराया l अंतिम वर्ष के जो छात्र कुछ विषयों की फाइनल परीक्षा देने से वंचित रह गए थे, उनके लिए
अधिष्ठाता महोदय ने कुलपति जी विशेष आग्रह कर अनुमति दिलाई I 5 जनवरी को डीडी न्यूज की टीम विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्योँ एव प्रयोगशालाओं का जायजा लेने पहुंचेगी I अधिष्ठाता महोदय ने कुलपति जी से निवेदन किया कि इस टीम का एक दौरा कृषि महाविद्यालय आजमगढ़ में भी कराया जाए I 22 जनवरी को राम मंदिर की स्थापना के शुभ अवसर पर पूर्व महानिदेशक भाoकृoअoपo डॉ आर एस परोदा का विश्वविद्यालय में आगमन होगा जिनके लेक्चर के माध्यम से सभी को आशीष प्राप्त होगा।


