Azamgarh News: धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई संत शिरोमणि श्री रविदास की जयंती

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर सियरहां हरिजन बस्ती में रविवार को संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
ग्राम प्रधान शिव शंकर यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा भव्य झांकी सजाई गई, जिसके साथ डीजे की भक्तिमय धुनों पर नाचते–गाते श्रद्धालुओं का जुलूस निकाला गया। जुलूस श्रीनगर सियरहां से प्रारंभ होकर सेठारी ,पटवध सरैया बाजार होते हुए जैगहां बाजार फिर हारीपुर गांव तक पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण तरीके से इसका समापन किया गया।
जुलूस के दौरान संत रविदास जी के विचारों—समता, भाईचारा और मानवता—का संदेश गूंजता रहा। श्रद्धालु पूरे जोश और भक्ति भाव से “जय संत रविदास” के उद्घोष करते नजर आए।
इस आयोजन में अशोक कुमार, गौतम कुमार, सुशील कुमार, धर्मेंद्र यादव, कन्हैया कुमार, बीडीसी लल्लन, मनोज कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीणों की सहभागिता रही।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिलरियागंज थाना पुलिस के जवान पूरे समय मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का मजबूत संदेश भी दे गया।



