Azamgarh News:आजमगढ़ में लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी।

Azamgarh News:In Azamgarh, women were cheated of lakhs of rupees in the name of getting a loan from Hindi

आजमगढ़ में लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी।

रिपोर्ट चन्द्रेश यादव

आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर नगर पंचायत क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर सैकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एएमएन नामक एक कथित बैंक/वित्तीय संस्था ने समूह लोन देने का झांसा देकर महिलाओं से एडवांस राशि वसूल की और अचानक अपना कार्यालय बंद कर संचालक फरार हो गया।पीड़ित महिलाओं ने बताया कि संस्था ने समूह के माध्यम से लोन मिलने का भरोसा दिलाया था। इसके लिए 200 से अधिक महिलाओं से 2,000 से 5,000 रुपये तक जमा कराए गए। महिलाओं को आश्वासन दिया गया था कि तय तारीख पर उन्हें लोन की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन जब महिलाएं निर्धारित दिन कार्यालय पहुंचीं, तो वहां न तो कोई कर्मचारी था और न ही संस्था का संचालक। कार्यालय पूरी तरह बंद मिला।ठगी का एहसास होने के बाद महिलाओं में आक्रोश फैल गया। पीड़ित महिलाओं ने बूढ़नपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह से शिकायत की, जिन्होंने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।ठगी का शिकार हुई महिलाओं में पुष्पावती, निर्मला, सरिता, संगीता, अंजू, सुमन, आशा, ममता, चरौता सहित कई महिलाएं शामिल हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कर्ज के सहारे अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना देखा था, लेकिन अब वे ठगी और कर्ज के बोझ तले दब गई हैं।इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय फर्जी वित्तीय संस्थाओं और अवैध माइक्रो फाइनेंस कंपनियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित महिलाओं की मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button