आजमगढ़:घर से पढ़ने निकला लड़का लौटकर नहीं आया वापस

खबर अहरौला थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर ग्राम स्थित निवासी आयुष पांडे पुत्र रमेश पांडे उम्र करीब 16 वर्ष बारहवीं का छात्र है । जो प्रतिदिन की तरह उस दिन भी आयुष अपने घर से करीब 5.30 बजे अपने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित लाइब्रेरी में पड़ने के लिए गया ।। लाइब्रेरी पहुंचकर लाइब्रेरी से करीब 7:15 मिनिट पर बाहर किसी से फोन पर बात करने के लिए आता है और पुनः लाइब्रेरी के अंदर जाता है और कुछ देर पढ़ने के बाद अपने घर के मोड पर स्थित एक जन सेवा केंद्र से 500रुपए निकलवाता है और फिर लाइब्रेरी जाता है और अपने बैग में रखी एक किताब को लेकर लाइब्रेरी से निकल जाता है और उसके बाद पुनः अपने घर नहीं पहुंचता है और ना लाइब्रेरी और उसके बाद से लगातार उसका फोन बंद आने लगता है ।।
वैसे तो आयुष रोज लाइब्रेरी में पढ़ने के बाद घर पर खाना खाने के लिए जाता था उसके बाद पुनः अपने स्कूल के लिए रवाना होता था लेकिन बीते 28 तारीख को आयुष अपने घर पर नहीं पहुंचा ।। जबकि उसके पहले वह रोज लाइब्रेरी में पढ़कर अपने घर पर खाने के लिए पहुंचता था जब वह घर पर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर फोन लगाने की कोशिश की तो उसका नंबर बंद आया तो परिजनों ने सोचा की हो सकता है लाइब्रेरी में लेट होने की वजह से आज खाना खाने ना आया हो और डायरेक्ट लाइब्रेरी से ही स्कूल के लिए चला गया हो लेकिन जब स्कूल से आने के टाइम के बावजूद वह अपने घर पर नहीं पहुंचता है तो परिजनों ने पुनः लगातार उसके मोबाइल पर फोन लगाते हैं तो उसका मोबाइल बंद आता है।। तो घर वाले परेशान हो जाते हैं और उसके दोस्तों वा अपने सभी रिश्तेदारो के यहां फोन करके पता लगाते हैं लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाता है लाइब्रेरी संचालक से पता किया गया तो उसने बताया कि आज वो पढ़ने के लिए आया था और करीब 7 बजकर 20 मिनट पर निकल गया था । काफी खोजबीन करने के बाद जब परिजनों को कुछ नहीं पता चला तो शाम होते होते परिजनों ने अहरौला थाने पर लिखित जानकारी दी कि मेरा लड़का आयुष पांडे सुबह कोचिंग के लिए निकला था लेकिन अभी तक घर पर वापस नहीं आया है हम लोग लगातार उसके मोबाइल नंबर पर फोन लगा रहे हैं तो वह लगातार बंद बता रहा है 14 घंटे के बाद जब उसका मोबाइल खुलता है तो उनके रिश्तेदारों के द्वारा किसी से बात होती है तो वह लड़का आयुष ना होकर वो कोई और है ये बताता है और कहता है कि यह फोन मुझे अंबाला कैंट के प्लेटफार्म नंबर 7 पे मिला है जिससे घर वाले भी काफी चिंतित हो गए हैं और घर में कोहराम मचा हुआ है आयुष तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था जबकि उसके अतिरिक्त उसके दो बहने छोटी हैं आयुष के पिता अपनी जीवका चलाने के लिए अहरौला थाने स्थित शाहपुर बाजार में जनरल स्टोर चलाते हैं मामले का संज्ञान लेते हुए थाने के थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के द्वारा धारा 363 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और लगातार आयुष की खोजबीन जारी है लेकिन अभी भी कुछ पता नहीं चल पाया है जबकि आयुष को खोए हुए आज करीब 5 दिन से ज्यादा हो चुके हैं ।।


