Azamgarh News: सत्येंद्र बारी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसमर्थन, शुभकामनाओं के साथ केक काटकर मनाया गया उत्सव

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पटवध सरैया बाजार में मंगलवार को सामाजिक सौहार्द और उत्साह से भरा दृश्य देखने को मिला, जब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वेश बारी उर्फ विरू के नेतृत्व में दिन में ठीक 12 बजे केक काटकर जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सत्येंद्र बारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सत्येंद्र बारी समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं और उनकी कार्यशैली युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर बृजेश राय, राजेश राय, प्रशांत राय, विशाल राय, सरवन कुमार (फर्स्ट), सरवन कुमार (सेकंड), डॉ. देवेश गौड, सर्वेश पासवान, हरीश बारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। समारोह के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना भी स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस मौके पर वीरू के द्वारा पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम का समापन मिठाइयों के वितरण और शुभकामनाओं के आदान प्रदान के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बन गया।



