Azamgarh news :शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने वाला गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी निवासी ग्राम सुलेमापुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 02.02.2026 को रात्रि समय लगभग 10.00 बजे उसकी नाबालिग पुत्री (जन्मतिथि 21.09.2009) को गांव के ही एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस बनाम विजेन्द्र पुत्र रमेश निवासी ग्राम सुलेमापुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
दिनांक 03.02.2026 को व0उ0नि0 गोपाल जी मय हमराह का0 चन्द्रशेखर शाह व महिला आरक्षी कल्पना निर्मल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विजेन्द्र पुत्र रमेश निवासी ग्राम सुलेमापुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ को ग्राम सुलेमापुर से समय करीब 15.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।



