Azamgarh news :धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने वाला गिरफ्तार

धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
डाक पेशी पैड के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्र एवं संलग्न आदेश के आधार पर अभियोग पंजीकरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के आदेशानुसार थाना बरदह पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
आवेदिका रिंकू उर्फ रिंकी यादव पुत्री स्व0 लक्षिराम यादव, निवासी ग्राम सद्दोपट्टी, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना-पत्र में बताया गया कि उनके पिता की मृत्यु के उपरान्त विपक्षीगणों द्वारा कूटरचना एवं धोखाधड़ी करते हुए उनके पिता को वसीयत के माध्यम से निःसंतान (नावाल्द) घोषित कर फर्जी तरीके से उनकी जमीन अपने नाम करवा ली गई। जब आवेदिका द्वारा इस सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो विपक्षीगणों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।
उक्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 386/25, धारा 419, 420, 467, 468, 471, 506 भादवि बनाम पतिराम पुत्र कुन्दन, सतिराम पुत्र कुन्दन, वंशराजी पत्नी बाबूराम, सुनील, दुर्गा, विशाल पुत्रगण बाबूराम
निवासीगण ग्राम सद्दोपट्टी, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 05.02.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय हमराह द्वारा अभियुक्त पतिराम यादव पुत्र स्व0 कुद्दन उर्फ रामनाथ, निवासी ग्राम बौवापार, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button