Azamgarh news :मुख्य विकास अधिकारी ने पेयजल एवं स्वच्छता समिति की किया समीक्षा 90% से ऊपर पूर्ण हो चुके कार्यों को दो माह में करें पूर्ण

मुख्य विकास अधिकारी ने पेयजल एवं स्वच्छता समिति की किया समीक्षा 90% से ऊपर पूर्ण हो चुके कार्यों को दो माह में करें पूर्ण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना की अध्यक्षता मंे आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर एफएचटीसी के कार्याें में तेजी लाते हुए जनपद की प्रगति में सुधार लायें। उन्होने कहा कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने की स्थिति में संबंधित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्याें की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होने कहा कि 90 प्रतिशत से ऊपर के पूर्ण हो चुके कार्याें को 02 माह के अन्दर शत प्रतिशत पूर्ण करायें। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जल जीवन मिशन के कार्याें को जनहित के दृष्टिगत गुणवत्तायुक्त पूर्ण करायें। उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों के गुणवत्ता की जांच टीम गठित कर करायी जायेगी। उन्होने कहा कि कहीं भी जल की गुणवत्ता के सम्बन्ध में शिकायत नही आनी चाहिए। उन्होने कहा कि जल के गुणवत्ता की जांच आईएसए कम्पनियों से करायी जाए।
बैठक में अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण्, समस्त कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर, डीपीएमयू एवं टीपीआईए के अधिकारीगण एवं डीडब्ल्यूएसएम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button