Gazipur News :राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में मंदरा की अंशिका यादव का जलवा, जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
Gazipur News :राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में मंदरा की अंशिका यादव का जलवा, जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
जखनिया गाजीपुर।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में अंशिका यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे ब्लॉक का नाम रोशन किया है। अंशिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अंशिका यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय मंदरा की छात्रा हैं। उन्होंने विज्ञान प्रतियोगिता में अपनी मौलिक सोच, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। उनकी प्रतिभा के दम पर विद्यालय को जिला स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अब अंशिका यादव जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेंगलुरु जाएंगी। यह पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों ने अंशिका की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने कहा कि अंशिका की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। क्षेत्र के लोगों ने भी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अंशिका की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।



