UP NEWS:एटा में प्रेमी युगल के शव एक ही फंदे से लटके मिले, इलाके में सनसनी

Bodies of lovers found hanging from the same noose in Etah, sensation in the area

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के पुरा गांव में वैलेंटाइन वीक के दौरान बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ पर एक ही फंदे से युवक और महिला के शव लटके मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। युवक की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि युवक महिला को ‘चाची’ कहकर पुकारता था और दोनों पड़ोसी थे। महिला युवक से करीब आठ वर्ष बड़ी थी।परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात से दोनों अपने-अपने घरों से गायब थे। युवक ने घर से जाने के बाद अपने पिता को मोबाइल फोन पर कॉल कर कहा था कि उसे खोजने की कोशिश न करें, वह खुद वापस लौट आएगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button