Azamgarh News: गणित की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर घायल

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास लखनऊ–बलिया राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में हाईस्कूल की गणित परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना अहरौला क्षेत्र के सूक्खीपुर निवासी समीर (20) पुत्र नसीम और आकिब (19) पुत्र नसीर अहमद बाइक से परीक्षा केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल आकिब को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दोनों छात्र रिसेंट पब्लिक इंटर कॉलेज, गनवारा माहुल के कक्षा 10 के विद्यार्थी थे और जनता इंटर कॉलेज अंबारी में उनका परीक्षा केंद्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button