Azamgarh News: एडवोकेट एक्ट में संशोधन से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दिया धरना*

लालगंज (आजमगढ़)केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एडवोकेट एक्ट में संशोधन से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में चक्रमण कर महामहिम राष्ट्रपति व माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित माग पत्र उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा को दिया। एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित संशोधन बिल से आक्रोशित अधिवक्ताओं की एक आपात बैठक शुक्रवार को दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह व तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यमणि यादव की अध्यक्षता में आहूत की गयी।बैठक में एडवोकेट एक्ट में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे संशोधन पर काफी नाराजगी व्यक्त की गयी जिसे सर्व सम्मत से वापस लेने की माग की गयी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित कई मागों को तत्काल लागू करने की माँग की गयी ।बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने नगेंद्र सिंह व सूर्यमणि यादव के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारा लगाते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र तथा माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित तीन सूत्रीय माग पत्र उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा को दिया ।कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ समिति के चेयरमैन समर बहादुर सिंह ने इस अवसर पर एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित संशोधन बिल पर विस्तार से जानकारी दिया।चक्रमण कर ज्ञापन देने में धर्मेश पाठक, अमर नाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, राम सेवक यादव, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, राजनाथ यादव, हामिद अली, शीतला प्रसाद राय, ओमप्रकाश वर्मा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार राय, लल्ले मिश्रा, इंद्र भानु चौबे,अंजनी सिंह, जितेंद्र सिंह, विनय चतुर्वेदी, प्रशांत राय, शिव प्रकाश यादव, देवेंद्र नाथ पाण्डेय, कैलाश सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button