Azamgarh News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली के दृष्टिगत 09 नमूनें भरते हुए कन्फेक्शनरी 80 किग्रा0 व रिफाइण्ड सोयाबीन तेल 733 किगा0 खाद्य पदार्थ किए गए जप्त

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद में होली पर्व के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद के आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् आज़मगढ़ द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रवर्तन दल द्वारा खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयॉ, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता तथा गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जुनैदगंज से 01 छेना मिठाई का नमूना तथा हुसैनगंज से 01 बूंदी का लड्डू मुसेपुर से 01 रिफाइण्ड सोयाबीन तेल व 01 बूंदी का लड्डू का नमूना तथा कालीनगंज से 01 भीम लड्डू, 01 सुगर ब्वाइल्ड कान्फेक्शनरी व 01 चोकोबिन्स का नमूना संग्रहित किया गया तथा कान्फेक्शनरी 80 किग्रा0 अनुमानित मूल्य रू0 10,800/- को जब्त कर सीज किया गया। एक अन्य खाद्य सचल दल द्वारा निजामाबाद क्षेत्र से 01 मैदा व 01 रिफाइण्ड सोयाबीन तेल का नमूना संग्रहित किया गया तथा रिफाइण्ड सोयाबीन तेल 733 किग्रा0 (कुल 49 टिन) अनुमानित मूल्य रू0 1,06,000/- जब्त कर सीज किया गया। अब तक अभियान में कुल 44 खाद्य पदार्थों के नमूनें संग्रहित कर प्रयोगशाला प्रेषित किये गये एवं एक खाद्य कारोबारकर्ता को सुधार हेतु नोटिस निर्गत की गयी। जनपद में अभियान के दौरान खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने हुसैनगंज व छतवारा तथा जुनैदगंज में खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को जागरूक किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् आज़मगढ़ श्री सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमार कार्यवाही होली त्यौहार के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं आम जनमानस से अपील की गयी कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री लेने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर एवं एक्पायरी डेट जांच परख करने के पश्चात् ही क्रय करें तथा चमकीली एवं रंगीन मिठाईयों व रंगीन व चमकीले खाद्य पदार्थो से परहेज करें। उक्त छापेमार दलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री रजनीश कुमार, श्री गोविन्द यादव, श्री संजय कुमार तिवारी, श्री सुचित प्रसाद, श्री लालमणि यादव, श्री शीत कुमार सिंह, श्री अमर नाथ, श्रीमती बेबी सोनम तथा श्री राजीव कुमार सिंह सम्मिलित रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button