Azamgarh News: आयुष्मान कार्ड महाअभियान से ग्रामीणों को मिल रहा स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल, पटवध कौतुक केंद्र पर लगातार बन रहे कार्ड

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के सीएचसी बिलरियागंज अंतर्गत आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उपचार की चिंता से मुक्त करने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे आयुष्मान कार्ड महाअभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलरियागंज क्षेत्र में लगातार जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य केंद्र पटवध कौतुक पर स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय पहल से बड़ी संख्या में लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अलका राय, एएनएम अनिता राय तथा आशा कार्यकर्ता लाली देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना के प्रति जागरूक करते हुए कार्ड बनाने का कार्य किया गया। अभियान के तहत 26 फरवरी को 53, 27 फरवरी को 29 तथा 28 फरवरी को लगभग 15 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
स्वास्थ्यकर्मियों ने केंद्र पर पहुंचे लोगों को आयुष्मान भारत योजना के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है, जिससे गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक बोझ कम होता है।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, नियमित जांच, टीकाकरण तथा समय पर उपचार के प्रति भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य टीम ने लोगों से अपील की कि जो भी पात्र व्यक्ति अभी तक आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाएं।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान गांव स्तर पर आयोजित होने से जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच रहा है। स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button