Azamgarh News: रास्ता निर्माण को लेकर बवाल, भाजपा नेता पर जान से मारने की नीयत से हमला

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़। जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली स्थित श्री कृष्णा सायट्रिक अस्पताल के पास निर्माण कार्य को लेकर विवाद का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़ित वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर सिंह (पुत्र स्व. कन्हैया सिंह) ने थानाध्यक्ष सिधारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह अपनी भूमि पर रास्ते के लिए निर्माण कार्य करा रहे हैं, लेकिन विपक्षी पक्ष लगातार अवरोध उत्पन्न कर रहा है।
दिवाकर सिंह के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में पूर्व में मंडलायुक्त को भी प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर उपजिलाधिकारी सदर द्वारा आख्या मंडलायुक्त को प्रेषित की जा चुकी है। आख्या में उन्हें अपनी जमीन पर कार्य करने से न रोकने की बात कही गई है।
इसके बावजूद उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी सुदामा तिवारी, उनकी पत्नी शशिकला तिवारी तथा साले विनोद मिश्रा द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से ईंट-पत्थर चलाए गए। पीड़ित का कहना है कि 26 फरवरी 2026 को भी इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था।
शुक्रवार को जब वह पुनः निर्माण कार्य कराने पहुंचे, तो विपक्षी पक्ष पांच-सात लोगों के साथ पहुंच गया और कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगा। आरोप है कि इस दौरान दोबारा ईंट-पत्थर चलाए गए।
दिवाकर सिंह ने थानाध्यक्ष सिधारी से निर्माण कार्य सुचारु रूप से कराने हेतु समुचित सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटना का वीडियो चौकी इंचार्ज एवं प्रभारी निरीक्षक को भी उपलब्ध कराने की बात कही है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button