Azamgarh News: वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया*

लालगंज आजमगढ़ नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के दीपक राय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद अतिथियों का परिचय एवं स्वागत सत्कार किया गया। भैया बहनों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया इसमें गीत नाटक होली गीत प्रहसन इत्यादि प्रमुख थे। भैया बहनों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर विजय बहादुर सिंह के निर्देशन में भैया बहनों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश गुप्त, कोषाध्यक्ष धर्मराज गुप्त, उप प्रबंधक अतुल बरनवाल,कृष्ण कुमार विश्वकर्मा,सोभनाथ गुप्त, उमाशंकर मिश्र,लाल बहादुर सिंह,संजय पाठक, रमेश यादव,दिनेश यादव, गिरधारी लाल,विजय यादव,आनंद कुमार,सुजीत विश्वकर्मा,आदेश तिवारी, गिरधारी लाल,लोकनाथ शुक्ला,बाबुल वर्मा,राकेश सरोवर,वीरेंद्र यादव,दीपक मिश्रा,अंजू मौर्य,अनामिका मौर्य सहित विद्यालय के कर्मचारी गण और अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button