Azamgarh News: होली के मद्देनजर रंगों और पिचकारियों से सजा बाजार

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट।

निजामाबाद आजमगढ़। निजामाबाद में होली के त्यौहार के मद्देनजर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर हर्बल गुलाल, प्राकृतिक रंग,अबीर और आकर्षक पिचकारियों से सज गई हैं। लाल गुलाबी पीले,हरे,नीले जैसे विभिन्न रंगों की उपलब्धता ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। बच्चों के लिए बाजार में कई तरह की आकर्षक पिचकारिया और अलग अलग तरह के रंग बिरंगे मास्क उपलब्ध है। होली और रमजान माह को देखते हुए दुकानें रंगीन चिप्स और तरह-तरह के पापड़ से सज गए हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग फ्लेवर और वैरायटी के चिप्स मंगवाए हैं। इस बार बच्चों और युवाओं में रंगीन पैकेट वाले चिप्स को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। होली का त्यौहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। व्यापारी भी होली और रमजान माह में अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button