Azamgarh news :अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश भास्कर
मुबारकपुर थाने के उ0नि0 अश्विनी कुमार मिश्रा मय हमराह हे0का0 त्रिलोकी नाथ सिंह व का0 सब्बीर अहमद के देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म-जरायम व पेण्डिंग एहकमात के क्रम में बवाली मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गुजरपार पुल के पास खड़ा है, जो अवैध असलहा लिये हुए है तथा किसी का इंतजार कर रहा है और कहीं जाने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए गुजरपार पुल के पास मुखबिर की निशानदेही पर दबिश दी गयी, जहां से एक व्यक्ति को एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमरजीत पुत्र जोधन चौहान निवासी नरहन भरौली अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, वर्तमान पता मोसौना थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 89/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



