Azamgarh News:अतरौलिया। श्री हरिहरात्मक महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राम-सीता प्रथम मिलन प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता।
Azamgarh News:Atraulia. A crowd of devotees gathered on the fourth day of Shri Hariharatak Mahayagya, the audience was emotional after hearing the incident of the first meeting of Ram-Sita.
- 8

अतरौलिया। श्री हरिहरात्मक महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राम-सीता प्रथम मिलन प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता।
क्षेत्र के पंचपेड़वा आश्रम (बड़का खपुरा) में आयोजित नव दिवसीय श्री हरिहरात्मक महायज्ञ के चौथे दिन कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रयागराज से पधारे कथावाचक मानस मर्मज्ञ विनोदानंद सरस्वती ने भगवान राम और माता सीता के प्रथम मिलन का मार्मिक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।कथा के दौरान उन्होंने बताया कि जब भगवान राम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचते हैं तो गुरु की आज्ञा से दोनों भाई नगर दर्शन के लिए निकलते हैं। जनकपुर की सुंदर गलियों, बाजारों, महलों और बाग-बगीचों को देखकर वे प्रसन्न होते हैं। नगर के स्त्री-पुरुष भी राम और लक्ष्मण के दिव्य रूप, शील और तेज को देखकर उनकी प्रशंसा करते हैं। नगर भ्रमण के बाद दोनों भाई एक सुंदर पुष्प वाटिका में पहुंचते हैं। उसी समय माता सीता अपनी सखियों के साथ गौरी पूजन के लिए वहां आती हैं। इसी दौरान भगवान राम और माता सीता का प्रथम दर्शन होता है। दोनों एक-दूसरे को देखकर मन ही मन प्रभावित होते हैं। माता सीता गौरी से प्रार्थना करती हैं कि उन्हें भगवान राम जैसे गुणवान पति प्राप्त हों।यह महायज्ञ पंडित कल्पनाथ दास स्मारक सेवा संस्थान, पंचपेड़वा आश्रम (बड़का खपुरा) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के संयोजक भागवताचार्य पंडित चंद्रेश जी महाराज (पीठाधीश्वर) ने बताया कि क्षेत्रीय जनता के सहयोग से यह महायज्ञ लगातार 37वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ में सहभागिता करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।



