AZAMGARH News:धूमधाम से मनाया गया मां दुर्गा जी कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव व अभिभावक सम्मेलन

Azamgarh News: Annual function and parent conference of Maa Durga Ji Convent School was celebrated with great pomp.

दीदारगंज -आजमगढ़
रिपोर्ट शिवम् सिंह
शिक्षा क्षेत्र फूलपुर के दीदारगंज स्थित मां दुर्गा जी कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता प्रधानाध्यापक के हाथों मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गणेश वंदना , सरस्वती वंदना, स्वागत गीत,आयो रे शुभ दिन,चक दुम दुम,चंदा ने पूछा तारों से,बम बम बोले,चंदा चमके चम चम,माटी की कसम, झांसी की रानी आदि की शानदार, मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई, कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों को विद्यालय परिवार की तरफ से अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक मुकेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, मुन्नी गुप्ता,अन्नू गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल,सौरभ सिंह बीनू प्रमुख व नगर पंचायत अध्यक्ष मार्टीनगंज प्रतिनिधि , संतोष कुमार यादव प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य पल्थी,सुबास प्रजापति, एस एच ओ दीदारगंज जय प्रकाश यादव, डॉ राजेश रंजन यादव, मनीष सिंह बंटी प्रधान आदि उपस्थित रहे।प्रधानाचार्य सरिता गुप्ता ने कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति देने वाले बच्चों का हृदय से आभार ब्यक्त किया तथा साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय परिवार तथा अभिभावकों का भी आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button