आजमगढ़: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए डीएम रविन्द्र कुमार, अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Azamgarh: DM Ravindra Kumar became strict about road safety, instructions for strict action on illegal parking

आजमगढ़ 19 मार्च : जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। हाईवे, प्रमुख सड़कों, होटल, ढाबों और दुकानों के बाहर होने वाली अवैध पार्किंग पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी चार पहिया या दो पहिया वाहन अब सड़क किनारे या ढाबों के बाहर अनावश्यक रूप से खड़ा नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी वाहनों को केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित पार्किंग/होल्डिंग स्थलों पर ही खड़ा करना अनिवार्य होगा।डीएम ने कहा कि ढाबों और होटलों के बाहर वाहनों की लंबी कतारें सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही हैं। इसे रोकने के लिए जनपद में चिन्हित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है और अब इनका सख्ती से पालन कराया जाएगा।उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और आवश्यक होने पर वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button