आजमगढ़ में दो युवतियों के साथ रहने का मामला,एक युवती को परिजन जबरन ले गए, पुलिस ने किया इनकार
Two young women living together in Azamgarh; one was forcibly taken away by her family; police denied the allegations.

रानी की सराय /आजमगढ़:थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवतियों के साथ रहने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक युवती के परिजनों ने उसे जबरन घर वापस ले लिया। इसके बाद दूसरी युवती ने रानी की सराय थाने में तहरीर दी है।तहरीर में युवती ने बताया कि वह प्रयागराज की रहने वाली अपनी दोस्त के साथ रहना चाहती है। उसने आरोप लगाया कि उसकी दोस्त को, जिसके साथ वह दवा लेने बाजार आई थी, उसके परिजन जबरदस्ती उठा ले गए। युवती ने कहा कि उन्होंने साथ रहने का वादा किया है।इस घटना के दौरान हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, रानी की सराय थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने इस मामले पर कहा है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।



