Azamgarh news :फर्जी दस्तावेज के आधार पर भूमि खरीद फरोख्त के नाम पर 33 लाख से अधिक की ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज के आधार पर भूमि खरीद फरोख्त के नाम पर 33 लाख से अधिक की ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कंधरापुर थाना अंतर्गत मधुबन निवासी रूद्रान्श राय पुत्र विनोद राय द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि कृष्ण चन्द्र राय व उसके परिजनों तथा अन्य सहयोगियों द्वारा कोडर अजमतपुर स्थित भूमि को असली बताकर कूटरचित नक्शा व दस्तावेज तैयार कर उसे दिखाया गया तथा विश्वास में लेकर किस्तों में भुगतान का झांसा देकर कुल 33,30,000 रुपये ले लिये गये। बाद में जांच में पाया गया कि दिखायी गई भूमि का अधिकांश हिस्सा बंजर व असंबंधित गाटा संख्या का था। जब वादी ने पैसा वापस माँगा तो अभियुक्तगण द्वारा गाली-गलौज, धमकी एवं फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही गई।
इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 352, 351(3), 111(7) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में मुख्य अभियुक्त कृष्णचन्द्र राय पुत्र सुखसागर राय निवासी मुहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़, हाल पता मोहल्ला बदरका थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 49 वर्ष (HS No-15B बरदह) को दिनांक 08.03.2026 को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दिनांक 23.03.2026 को नि0 रफी आलम मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बाग लखराव पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 05 अभियुक्तों को समय 13:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा स्वीकार किया गया कि उनके बैंक खातों में विभिन्न तिथियों पर रकम आई थी, जिसे निकालकर मुख्य अभियुक्त कृष्ण चन्द्र राय व उसके परिवार के साथ आपस में बांट लिया गया।



