Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मेहनगर अंतर्गत प्रार्थिनी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि दिनांक 15/16.12.2025 की रात अज्ञात समय पर उसकी 17 वर्ष 5 माह की पुत्री को प्रताप कुमार पुत्र अवधेश राम निवासी ग्राम भदौरा थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर अपने साथी भीम पुत्र श्यामदेव निवासी दामा थाना मेहनगर के सहयोग से बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
इस संबंध में थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0 537/2025 धारा 87/137(2)/61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान एवं मिशन शक्ति 5.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में दिनांक 23.03.2026 को उ0नि0 उमेश सिंह मय हमराह का0 अभिषेक यादव द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्त भीम कुमार पुत्र श्यामदेव निवासी ग्राम दामा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय करीब 10:25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त को उसके विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे की जानकारी देते हुए विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा गया। पुलिस टीम में उ0नि0 उमेश सिंह एवं का0 अभिषेक यादव थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।
जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button