Azamgarh news :चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सरायमीर क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना में पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पीड़ित की सतर्कता से आरोपी मौके पर ही पकड़ लिया गया। दिनांक 22.03.2026 की रात्रि में वादी गुलजार अहमद पुत्र इमरान अहमद निवासी पठान टोला थाना सरायमीर अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 62 BC 4446 से कस्बे में चाय पीने गए थे। वापस लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल डायल-112 को सूचना दी और स्वयं तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खुदादपुर गांव के पास एक व्यक्ति बाइक का नंबर प्लेट हटाकर उस पर गैस सिलेंडर व गेहूं की बोरी लादकर ले जाता दिखाई दिया, जिसे वादी ने मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अताउल्लाह पुत्र नवी हसन निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ बताया।
वादी द्वारा अभियुक्त को थाना सरायमीर लाया गया, जहां प्राप्त तहरीर व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 81/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर, एक अदद इंडियन गैस सिलेंडर तथा एक सफेद प्लास्टिक बोरी में लगभग 22 किलोग्राम गेहूं बरामद हुआ है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आयुध अधिनियम, मारपीट व आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं, जिससे उसका आपराधिक प्रवृत्ति का होना प्रकाश में आया है।
पुलिस टीम में उ0नि0 अभिषेक सिंह एवं का0 मिथिलेश यादव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।
जनपद पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।



