Azamgarh news :निजामाबाद पुलिस ने नौ वारंटी किया गिरफ्तार
निजामाबाद पुलिस ने नौ वारंटी किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निजामाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई। थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर मा0 न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अनिल यादव, केदार यादव, प्रकाश यादव निवासीगण फिरोजपुर, सरिता पत्नी राजेन्द्र मौर्य व राजेन्द्र मौर्य निवासी बेगपुर खालसा, रियाज उर्फ बुद्धू निवासी सीधा सुल्तानपुर, छोटेलाल निवासी नन्दपुर, गुड्डू उर्फ शमसाद निवासी फरीहा तथा सलीता पत्नी रामनयन निवासी गन्धुवई थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार मा0 न्यायालय रवाना किया गया।



