Azamgarh news :रंजीश में युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

रंजीश में युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बिलरियागंज थाना अंतर्गत मिश्रपुर सूरजा निवासी हरि यादव पुत्र कुंजू यादव द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके पुत्र मोहित यादव (उम्र करीब 22 वर्ष) को बच्चों की आपसी रंजिश को लेकर गाँव के ही चन्द्रभूषण यादव, आकाश यादव व किशन यादव द्वारा लाठी व लोहे की रॉड से जान से मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 57/26 धारा 115(2)/109/110/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दिनांक 25.03.2026 को उ0नि0 संतोष कुमार पाठक मय हमराह पुलिस टीम द्वारा भीमबर बाजार क्षेत्र में मौजूद रहते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम मिश्रपुर सूरजा स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास से अभियुक्त चन्द्रभूषण यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त डण्डे के बारे में बताया गया, जिसकी निशानदेही पर सरकारी ट्यूबेल के पीछे से एक अदद डण्डा (आलाजुर्म) बरामद किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button