Azamgarh News: प्री प्राइमरी के बच्चों का ग्रेजुएशन डे तथा ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया*

*प्री प्राइमरी के बच्चों का ग्रेजुएशन डे तथा ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया*
लालगंज आजमगढ़ विकासखंड लालगंज के रियो वर्ल्ड एकेडमी मनौवा खनियरा लालगंज में शुक्रवार को प्री प्राइमरी के बच्चों का ग्रेजुएशन डे तथा ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में सभी बच्चे अपने दादा दादी के साथ अपने वार्षिक अंकपत्र को लेने के लिए सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों ने जिस तरह से अपनी शानदार प्रस्तुति दी और अपने दादा दादी के हाथों सर्टिफिकेट और मैडल पाकर अपनी प्रसन्नता ज़ाहिर की वही प्रसन्नता उनके दादा दादी के चेहरे पर भी दीप्त हो रही थी।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन पंचदेव सिंह ने किया। उनके साथ अभिभावकों की अगवानी में विद्यालय के डायरेक्टर संतोष सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. अपर्णा सिंह, श्रीमती पूजा मिश्रा आदि उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ जनों ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button