Azamgarh news :मंदिर से चोरी हुए सामानों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मंदिर से चोरी हुए सामानों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
देवनाथ दास महामंडलेश्वर, निवासी/सेवायत महाण्डलेश्वर मंदिर, ग्राम गौरा, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के समय शिव मंदिर से ताम्रपात्र का नाग, ताम्रपात्र का घड़ा तथा अर्धा का कुछ हिस्सा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 95/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों गठन कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाने लगी इसी के क्रम में –
आज दिनांक 28.03.2026 को उपनिरीक्षक तुषार त्रिपाठी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुकदमा उपरोक्त से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्तों— 01. गुड्डू पुत्र बालकिशुन निवासी ग्राम गौरा, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ 02. अजय पुत्र घुरहु निवासी ग्राम बंदीकला, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद मऊ, हाल पता ग्राम गौरा, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ को समय लगभग 11:00 बजे ग्राम गौरा पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया गया, जिसमें— 01. एक अदद ताम्रपात्र का घड़ा 02. एक अदद ताम्रपात्र का नाग 03. एक अदद धातु की लक्ष्मी-गणेश मूर्ति शामिल है। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है। उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



