आजमगढ़ में एसडीओ निखिल कुमार सिंह की बड़ी पहल, उपभोक्ताओं को दी राहत की अंतिम चेतावनी

मोहम्मदपुर विद्युत उपकेंद्र से उपभोक्ताओं के लिए अहम सूचना, एसडीओ निखिल कुमार सिंह ने किया जागरूक

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़। जनहित को प्राथमिकता देते हुए विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर के सब डिविजनल ऑफिसर(एस डी ओ)निखिल कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। उन्होंने बताया कि ऐसे अनेक उपभोक्ता, जिन्होंने एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण कराकर अपना फाइनल बिल दिसंबर या जनवरी माह में जमा कर दिया था, लेकिन इसके बाद के मासिक बिलों का भुगतान नहीं कर सके हैं, उनके मामले अभी भी सिस्टम में ओपन (लंबित) दिख रहे हैं।एसडीओ निखिल कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि संबंधित उपभोक्ता 31 मार्च 2026 से पहले कार्यालय में संपर्क कर अपने बकाया मासिक बिल का भुगतान कर देते हैं, तो उनके मामलों को शीघ्रता से क्लोज कर दिया जाएगा। अन्यथा, 1 अप्रैल 2026 के बाद उनका केस ओपन ही रहेगा और जो ब्याज अब तक माफ किया गया है, वह पुनः उनके बिल में जोड़ दिया जाएगा।उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समय रहते अपनी देनदारी का निपटारा कर लें, जिससे उन्हें अनावश्यक आर्थिक भार से बचाया जा सके। उनकी यह पहल उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सराहनीय कदम मानी जा रही है।स्थानीय लोगों ने भी एसडीओ निखिल कुमार सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे लगातार उपभोक्ताओं के हित में सक्रिय रहते हैं और समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को लाभान्वित करते हैं।जनहित में जारी इस सूचना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई है, ताकि सभी संबंधित उपभोक्ता इसका लाभ उठा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button