Azamgarh news :नाबालिग के अपहरण व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी सुघरपुर तिराहे से गिरफ्तार
नाबालिग के अपहरण व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी सुघरपुर तिराहे से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना दीदारगंज पर वादिनी ने लिखित तहरीर दी कि उनकी पुत्री दिनांक 18 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंची तथा वापस घर भी नहीं लौटी। इस संबंध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 51/2026 धारा 87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त दीपक कुमार उर्फ बादल पुत्र हरिराम निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। उक्त अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश एवं उ0नि0 करमुल्ला अली मय पुलिस टीम सुघरपुर तिराहे क्षेत्र में मौजूद थे, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि संबंधित मुकदमे का अभियुक्त सुघरपुर तिराहे पर मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जय कुमार गौतम पुत्र दलसिंगार निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज बताया तथा अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 08:30 बजे हिरासत में लिया गया।



