Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने अकबेलपुर तिराहे से किया गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने अकबेलपुर तिराहे से किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जहानागंज पर वादिनी ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी लगभग 13 वर्षीय पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नम्बर 91513xxxxxx के माध्यम से बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 17/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त विशाल पुत्र देशराज निवासी नई बस्ती महरूपुर रावी अमनाबाद थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद का नाम प्रकाश में आया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29.03.2026 को उ0नि0 अजय निषाद मय पुलिस टीम क्षेत्र में तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे। सूचना प्राप्त हुई कि संबंधित मुकदमे का अभियुक्त अकबेलपुर तिराहे के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त विशाल पुत्र देशराज (उम्र करीब 20 वर्ष) को समय लगभग 11:35 बजे गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button