Azamgarh news :धोखाधड़ी कर मंगलसूत्र का लॉकेट चोरी करने वाला गिरफ्तार
धोखाधड़ी कर मंगलसूत्र का लॉकेट चोरी करने वाला गिरफ्तार

चुनाव फार्म भरवाने के बहाने महिला को ले जाकर दिया घटना को अंजाम
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जीयनपुर पर वादिनी तारा देवी पत्नी नेबू लाल निवासी ग्राम दाउदपुर द्वारा लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 24.03.2026 को एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर आया और स्वयं को चुनाव फार्म भरवाने वाला बताकर 10,000 रुपये दिलाने का झांसा दिया। उक्त व्यक्ति वादिनी को अपनी बाइक से अंजान शहीद ले गया तथा वहां से बहाने से आजमगढ़ हाईवे के पास पुल के नीचे ले जाकर उनके मंगलसूत्र का लॉकेट चोरी कर लिया। इस संबंध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0148/2026 धारा 305/318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 विनय कुमार सहाय द्वारा की जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के निर्देशन में उ0नि0 विनय कुमार सहाय मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पवन कुमार पुत्र स्व0 छोटेलाल निवासी ग्राम कलवारी पोस्ट मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष को नहर पुलिया बहद ग्राम अल्लीपुर से समय करीब 04:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया एक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



