मऊ में जिला स्तरीय धम्म महासम्मेलन का आयोजन, भिक्खु चंदिमा थेरो ने दी देशना

District level Dhamma Mahasammelan organized in Mau, Bhikkhu Chandima Thero preached

मऊ, 29 मार्च 2026।जिला मुख्यालय मऊ में रविवार को जिला स्तरीय धम्म महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परमपूज्य भिक्खु चंदिमा थेरो (अध्यक्ष, धम्मा लर्निंग सेंटर, सारनाथ, वाराणसी) उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान भिक्खु चंदिमा थेरो ने भगवान गौतम बुद्ध की लोक कल्याणकारी देशनाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने मानव जीवन में धम्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में शांति, करुणा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने उनकी देशना का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर कार्यक्रम समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ बसपा जिला मऊ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में विधानसभा मेंहनगर के अध्यक्ष एवं बसपा आजमगढ़ जिला पंचायत क्षेत्र कम्हरिया के भावी प्रत्याशी राजेश कुमार गौतम ने भी उपस्थित होकर भिक्खु संघ को वंदन करते हुए आभार एवं अभिनंदन प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button