AZAMGARH News:अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,दुकान से घर जाते समय हुआ हादसा

Azamgarh news: Young man dies after being hit by an unknown vehicle, accident occurred while returning home from the shop.

पवई/ आजमगढ़ । पवई थाना क्षेत्र के पचरुखवा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से गोधना गांव निवासी दिलीप मौर्य(28) पुत्र राम प्यारे मौर्य की मौत हो गई। भाई सुनील मौर्य ने बताया घटना रात लगभग 10 बजे हुई, जब दिलीप मैगना बाजार स्थित अपनी दुकान से काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिससे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्री हैं।थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button