Azamgarh News: सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला व डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ*

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

*सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला व डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ*
लालगंज ( आजमगढ ) विकास खण्ड लालगंज के कम्पोजिट विद्यालय खनियरा परिसर मे बुधवार को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला व डिजिटल लाइब्रेरी का मुख्य अतिथि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालगंज , शरद यादव चेयरमैन प्रतिनिधि , डा0 विमल तिवारी खण्ड शिक्षाधिकारी लालगंज व डा0 अमरेश मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्जवलित व फीता काटकर शुभारम्भ किया। जिसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, स्वगत गीत , शिव ताडव सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया । वही स्कूल चलो अभियान को हरी झण्डी दिखाकर मुख्यअतिथि ने रवाना किया व विद्यालय के प्रथम, द्वितीय व तृत्तीय स्थान प्राप्त सभी छात्र , छात्राओ को अंक पत्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । वही बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लाक लालगंज की क्रिकेट टीम ने कप्तान सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व मे जिले मे उपविजेता होने पर पूरी टीम को मुख्यअतिथि द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मीरा सिंह , विनय कुमार सिंह , सत्य प्रिय सिंह ,सुशील यादव , सरिका सिंह , संगीता सिंह , अन्जू सिंह , बलकन्त सिंह , मनोरमा सिंह , पंकज गुप्ता , विनय यादव , तेज बहादुर यादव , धनन्जय सिंह , अमर बहादुर सिंह , संकान्ति सिंह , मनीष सिंह , कृष्ण कुमार यादव , अमित यादव सहित अन्य अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button