श्रद्धालुओं ने शिवाला घाट हनुमान मंदिर पर किए दर्शन-पूजन, जयकारों से गूंजा परिसर

Devotees visited and worshipped at Shivala Ghat Hanuman Temple, the premises echoed with cheers.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद के शिवाला घाट हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। भक्तों ने गगनचुंभी जयकारों के साथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र पूर्णिमा का दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है और इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था, जिसे पूरे देश में हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर बजरंगबली से साहस, स्वास्थ्य और संकटों से रक्षा की कामना की।

मंदिर के पुजारी कृपा उपाध्याय ने बताया कि चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती का यह पावन दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

शिवाला घाट हनुमान मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। मंदिर को सुंदर ढंग और गुब्बारों से सजाया गया था।समस्त नगरवासियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया था।नगर वासियों ने पत्रकारों,पुलिस के सिपाहियों और समाज में विशेष योगदान करने वालों को अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती के पावन अवसर पर निजामाबाद के शिवाला घाट हनुमान मंदिर में आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button