Azamgarh news :फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोपी को पुलिस ने बवाली मोड़ से किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोपी को पुलिस ने बवाली मोड़ से किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फर्जी नाम-पता व परिवर्तित व्यक्तिगत विवरण के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
अभियुक्त सैय्यद मोहम्मद आबिद पुत्र सैय्यद अहमद निवासी आसिफगंज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रथम पासपोर्ट वर्ष 2004 में अपने वास्तविक विवरण के आधार पर बनवाया गया।
इसके उपरांत अभियुक्त द्वारा अपना नाम, पिता का नाम व जन्मतिथि परिवर्तित कर फर्जी विवरण दर्शाते हुए वर्ष 2016 में जनपद अम्बेडकरनगर से दूसरा पासपोर्ट बनवाया गया।
इस संबंध में म0उ0नि0 प्रियंका तिवारी चौकी प्रभारी एलवल की तहरीर पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 124/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 12(1) बी पासपोर्ट अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी।
विवेचना के दौरान शैक्षिक प्रमाण पत्रों व अन्य अभिलेखों के परीक्षण से अभियुक्त द्वारा दो अलग-अलग नाम-पते से पासपोर्ट बनवाने की पुष्टि हुई।
दिनांक 02.04.2026 को म0उ0नि0 शशि सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त सैय्यद मोहम्मद आबिद को बवाली मोड़ से समय लगभग 10:05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



