AZAMGARH News:बाबा विश्वनाथ दास मंदिर में भव्य भंडारा का हुआ आयोजन, हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण, बाबा विश्वनाथ दास की जय के लगे जयकारे 

Azamgarh news: A grand feast was organised at Baba Vishwanath Das temple, thousands of devotees took the prasad, chants of Baba Vishwanath Das ki Jai were raised.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

गंभीरपुर /आजमगढ़।

आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर ब्लॉक मुहम्मदपुर के गंभीरपुर (कोंनौलीं) मे बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती के दिन विशाल भंडारा का आयोजन हुआ जिसमे क्षेत्र के हजारों लोगो नें प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।भंडारा शाम 5 बजे से शुरू हो गया जो देर रात्रि तक चला।जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ब्लॉक मुहम्मदपुर के गंभीरपुर कोनौली मे बाबा विश्वनाथ दास जी का मंदिर है उस मंदिर में बाबा विश्वनाथ दास जी पूजा पाठ करते थे उन्होंने 20 अप्रैल 1981 को हनुमान जयंती के दिन समाधि ली थी उसके बाद गंभीरपुर बाजार निवासी स्व शिवपूजन गुप्ता के पुत्र स्व घनश्याम दास गुप्ता द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया और उसके बाद हर वर्ष हनुमान जयंती के एक दिन पूर्व मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का शुभारम्भ होता है उसके अगले दिन रामायण समापन के बाद हवन होता है व शाम को मेला लगता है और विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है। उसी क्रम में बुधबार को मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आरंभ हुआ और बृहस्पतिवार की सुबह रामायण समापन के उपरांत विधि विधान से हवन पूजन हुआ उसके उपरांत शाम को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। हनुमान जयंती के दिन सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते रहे वहीं महिलाएं भी कढ़ाई चढ़ाती हुई नजर आई। मंदिर समिति द्वारा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था।शाम होते ही पूरा मंदिर परिसर दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। वही मेले मे बच्चे खिलौने खरीदते हुए नजर आए। इस मौके पर पंडित रामललक मिश्रा, मंदिर की व्यवस्थापक संजय गुप्ता,पद्माकर मिश्रा, देवराज यादव,मुन्नालाल गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता,काली प्रसाद गुप्ता, सूरज यादव,संतोष यादव,गिरीश बरनवाल, राजनाथ यादव, सूबेदार यादव, आदर्श यादव, राजाराम यादव, कतवारू यादव, प्रतीक गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button