Azamgarh News: वासु फार्मा द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 51 जांच मात्र ₹300 में

वासु फार्मा द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 51 जांच मात्र ₹300 में

संवादाता -इन्द्रेश राना

सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में शनिवार को वासु फार्मा की ओर से एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला, जिसमें आधुनिक जापानी मशीनों के माध्यम से पूरे शरीर की कुल 51 प्रकार की जांच मात्र ₹300 में की गई।
शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए महा प्रधान पद के प्रत्याशी वसीम अहमद ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
शिविर में मौजूद डॉ. अवधेश ने बताया कि आधुनिक मशीनों की मदद से लिवर, किडनी, हड्डियों में कैल्शियम की कमी, खून की कमी (एनीमिया), मोटापा और कमजोरी जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी जांचों की विस्तृत रिपोर्ट लगभग 128 पेज में मरीजों को प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की पूरी जानकारी मिल सके।इस कैंप में कुल 46 मरीजों ने अपनी जांच कराई और इस सुविधा का लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में सलाम सांवरिया, संजय गुप्ता, शमशेर अहमद, कलीम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button