AZAMGARH News:साइबर ठगी का सफल खुलासा: उप निरीक्षक विपिन द्विवेदी की सतर्कता से पीड़ित को मिले 25,000 रुपये वापस

Azamgarh News: Cyber ​​fraud case successfully solved: Vigilance by Sub-Inspector Vipin Dwivedi resulted in the victim getting back Rs 25,000.

उप निरीक्षक विपिन द्विवेदी ने 25,000 रुपये वापस कराते फोटो

आजमगढ़। जनपद के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने न सिर्फ अपराधियों की साजिश को नाकाम किया, बल्कि पीड़ित को उसकी पूरी धनराशि भी वापस दिलाई। इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त 2025 को ग्राम रसूलपुर निवासी सर्फराज अंसारी के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से 25,000 रुपये की साइबर ठगी हो गई थी। ठगी की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर टीम सक्रिय हुई। जांच के दौरान उप निरीक्षक विपिन द्विवेदी ने तकनीकी दक्षता और सूझबूझ का परिचय देते हुए पाया कि पीड़ित के मोबाइल में एक संदिग्ध .APK फाइल इंस्टॉल हो जाने के कारण यह धोखाधड़ी हुई थी।उप निरीक्षक द्विवेदी ने टीम के साथ मिलकर न केवल उस हानिकारक एप को मोबाइल से हटवाया, बल्कि संबंधित खातों को फ्रीज कराते हुए लगातार समन्वय और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से पूरी 25,000 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पीड़ित सर्फराज अंसारी ने पुलिस टीम, विशेषकर उप निरीक्षक विपिन द्विवेदी का आभार व्यक्त किया।पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अज्ञात लिंक या .APK फाइल को डाउनलोड न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button