Azamgarh news :आजमगढ़ पुलिस ने 61लाख 50हजार मूल्य के खोए 256 एण्ड्रायड मोबाइल फोन किया बरामद; वर्ष 2024 से अब तक कुल 9 करोड़ 40 लाख मूल्य की 3820 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को किये जा चुके है सुपुर्द

आजमगढ़ पुलिस ने 61लाख 50हजार मूल्य के खोए 256 एण्ड्रायड मोबाइल फोन किया बरामद; वर्ष 2024 से अब तक कुल 9 करोड़ 40 लाख मूल्य की 3820 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को किये जा चुके है सुपुर्द

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था।
जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है।
माह मार्च 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 256 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 61 लाख 50 हजार रूपये) को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं । आज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैं।
वर्ष 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 607 एण्ड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
इस प्रकार विगत 26 माह में कुल 3820 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 09 करोड़, 40 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
जनपद के कुल 08 थानों क्रमशः मुबारकपुर (337 मोबाइल फोन), निजामाबाद (310 मोबाइल फोन), जीयनपुर (291 मोबाइल फोन), अहरौला (255 मोबाइल फोन), रौनापार (246 मोबाइल फोन), बरदह (229 मोबाइल फोन), जहानागंज (209 मोबाइल फोन), गंभीरपुर (201 मोबाइल फोन) द्वारा 200 या 200 से अधिक मोबाइल फोन की बरामदगी की गयी है। जिन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button