Azamgarh news :फोनपे के माध्यम से गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए पैसे को साइबर हेल्प डेस्क के मदद से कराया वापस

फोनपे के माध्यम से गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए पैसे को साइबर हेल्प डेस्क के मदद से कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
शिकायतकर्ता शशिकला यादव पत्नी वरनित यादव निवासी ग्राम रसूलपुर जोखू थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 20.06.2025 को फोनपे के माध्यम से लेनदेन करते समय गलतीवश 4000 रुपये अज्ञात व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो गए थे। इस संबंध में शिकायतकर्ता के पति द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत पंजीकृत कराई गई, जिसका शिकायत संख्या 33106250066138 है।
उक्त शिकायत पर साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर विपक्षी के खाते का विवरण प्राप्त किया गया तथा शाखा प्रबंधक से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए शिकायतकर्ता के 4000 रुपये उनके खाते में वापस कराए गए।
इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता द्वारा आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button