AZAMGARH News:जान-माल की सुरक्षा के लिए SSP से लगाई गुहार, कार्रवाई न होने का आरोप
Azamgarh news: Appeal made to SSP for safety of life and property, allegation of no action being taken

आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलाडाड़ गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत की है। प्रार्थी राजेश मिश्र पुत्र रामशब्द मिश्र ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका परिवार भयभीत है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, करीब 9 माह पूर्व उनके घर से लगभग 7-8 लाख रुपये के जेवरात व नकदी की चोरी हुई थी। इस घटना में उन्होंने गांव के अर्जुन दूबे सहित कुछ लोगों पर संलिप्तता का संदेह जताया था और दीनानाथ मिश्र पर सहयोग का आरोप लगाया था।
हालांकि, पुलिस ने उस समय अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और नामजद आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद जब पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो आरोपियों के हौसले बढ़ गए। अब वे खुलेआम प्रार्थी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रार्थी ने आशंका जताई है कि उनके साथ किसी भी समय गंभीर अप्रिय घटना हो सकती है।इस संबंध में प्रार्थी ने SSP से मांग की है कि दीनानाथ मिश्र और अर्जुन दूबे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, आजमगढ़ मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक तथा अतरौलिया थानाध्यक्ष को भी भेजी गई है।अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक सुरक्षा और न्याय मिल पाता है।



