AZAMGARH News:भाजपा स्थापना दिवस:डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की ताकत
Azamgarh News: BJP Foundation Day: Dr. Krishna Murari Vishwakarma told the workers the strength of the party

आजमगढ़:पूर्व मंत्री एवं दीदारगंज विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने आज अपने आवास पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी समर्पित एवं राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प से प्रेरित एक सशक्त संगठन है, जो देशहित और जनकल्याण के प्रति निरंतर समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती और सफलता में हर कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।डॉ. विश्वकर्मा ने सभी से आग्रह किया कि वे इसी समर्पण और निष्ठा के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाते रहें।



