Azamgarh news :चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन बाल अपचारी को 06 मोबाइल, 02 अवैध तमंचा, 02 कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल व नकदी के साथ लिया अभिरक्षा में एक फरार

चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन बाल अपचारी को 06 मोबाइल, 02 अवैध तमंचा, 02 कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल व नकदी के साथ लिया अभिरक्षा में एक फरार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रौनापार क्षेत्र निवासी वादिनी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा बिस्किट, सिगरेट एवं लगभग 1300 रुपये नगद चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 84/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
विवेचना के दौरान 04 बाल अपचारियों का नाम प्रकाश में आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी सगड़ी श्री अनिल कुमार वर्म के पर्यवेक्षण में थाना रौनापार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.04.2026 को प्रातः लगभग 04:10 बजे सरजू नदी पुल, बेलहिया ढाला के पास से 03 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, जबकि एक बाल अपचारी फरार है।
पुलिस अभिरक्षा में लिए गए बाल अपचारियों के कब्जे से 06 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल तथा लूट/चोरी के 5100 रुपये नगद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(4) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
पूछताछ के दौरान बाल अपचारियों द्वारा थाना रौनापार, बिलरियागंज एवं अहरौला क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार बाल अपचारी की तलाश हेतु प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button