ड्रूल्‍स ने 180 करोड़ रुपये का निवेश और टेट्रा पैक से साझेदारी करके भारत में फ्रेश पेट फूड कैटेगरी की शुरुआत की

 

ड्रूल्‍स ने 180 करोड़ रुपये का निवेश और टेट्रा पैक से साझेदारी करके भारत में फ्रेश पेट फूड कैटेगरी की शुरुआत की

● यह रणनीतिक कदम एशिया में फ्रेश पेट फूड के बड़े स्तर पर प्रवेश को दिखाता है। इसमें एसेप्टिक पैकेजिंग का इस्तेमाल करके एक नई कैटेगरी शुरू की गई है

● यह इनोवेशन भारत के तेजी से बढ़ रहे पालतू जानवरों के बाजार में पेट फूड बनाने, उसे बेचने और खिलाने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है

बेंगलुरु, 6 अप्रैल 2026: भारत के पेट न्यूट्रिशन (पालतू पशुओं के पोषण) क्षेत्र को नया रूप देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल में, देश की तेजी से बढ़ रही पेट फूड कंपनियों में से एक, ड्रूल्‍स ने टेट्रा पैक से साझेदारी करके फ्रेश पेट फूड सेगमेंट में कदम रखने की घोषणा की है। साथ ही, कंपनी ने एडवांस्ड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में 180 करोड़ रुपये का निवेश भी किया है।

 

इसके साथ ही, ड्रूल्‍स एशिया का पहला पेट फूड ब्रांड बन गया है जो टेट्रा रिकार्ट® पैकेजिंग में फ्रेश पेट फूड पेश कर रहा है। यह कदम बड़े पैमाने पर उत्‍पादन, वैश्विक पैकेजिंग टेक्‍नोलॉजी और भारतीय बाजार में पालतू जानवरों के पोषण के एक नए फॉर्मेट को एक साथ लाता है।

 

यह लॉन्च भारत में पेट फूड बनाने और उसे पालतू जानवरों को खिलाने के तरीके में एक बड़ा बदलाव ला रहा है। पालतू जानवरों की संख्या बढ़ रही है और लोग अब उन्हें परिवार का सदस्य मानने लगे हैं। इसी वजह से पालतू जानवरों के मालिक उनके लिए बेहतर और नए-नए समाधान ढूंढ रहे हैं। भारत का पेट फूड बाजार अभी 700–900 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आसपास है और यह हर साल 11–16% की सीएजीआर1 दर से बढ़ रहा है। वहीं, प्रीमियम और विशेष पोषण वाले सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।

 

भारत में फ्रेश पेट फूड अभी भी शुरुआती चरण में है, लेकिन यह सुविधा और “घरेलू स्टाइल” पोषण के बीच के अंतर को कम करते हुए इस विकास की अगली कड़ी का प्रतिनिधित्व करता है। ड्रूल्‍स की फ्रेश पेट फूड रेंज पूरे भारत में नीचे दिए गए वेरिएंट्स और पैक साइज में उपलब्ध होगी:

 

● रियल चिकन एंड वेजीटेबल्‍स

● रियल चिकन एंड टर्की

● रियल चिकन एंड पंपकिन

● रियल चिकन एंड बिरयानी

● पैक साइज़ : 150 ग्राम और 350 ग्राम

 

इस उद्योग-प्रथम नवाचार पर बात करते हुए, ड्रूल्‍स पेट फूड प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर फहीम सुल्तान ने कहा, “भारत का पेट फूड बाजार अब एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आ चुका है। लोग अपने पालतू जानवरों के लिए बेहतर, ताज़ा और साफ-सुथरा पोषण ढूंढ रहे हैं। ड्रूल्‍स में हमने हमेशा इसमें यकीन किया है कि हमें बाजार की मांग से पहले ही नई चीजें शुरू करनी चाहिए। टेट्रा पैक के साथ हमारे निवेश और साझेदारी से हम दुनिया की आधुनिक प्रोसेसिंग और पैकेजिंग तकनीक को भारत ला रहे हैं। इससे फ्रेश पेट फूड आसानी से मिल सकेगा और बड़े पैमाने पर इसका उत्‍पादन किया जा सकेगा। यह सिर्फ एक नया प्रोडक्ट इनोवेशन नहीं है – बल्कि भारत में पालतू जानवरों के पोषण को पूरी तरह नया रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

 

वास्तविक सामग्री से बनी, बिना किसी प्रिजर्वेटिव के और खोलने से पहले फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं पड़ने वाली फ्रेश पेट फूड रेंज पेश करके, ड्रूल्‍स पारंपरिक ड्राई और वेट फूड फॉर्मेट से आगे बढ़कर इस कैटेगरी का और विस्‍तार कर रहा है।

 

टेट्रा पैक की आधुनिक तकनीक की वजह से यह फूड सुरक्षित रहता है, लंबे समय तक खराब नहीं होता और पोषक तत्व भी अच्छी तरह बने रहते हैं। साथ ही, यह भारत में फ्रेश फूड को फॉर्मेट को बड़े पैमाने पर बेचने की सबसे बड़ी समस्या- कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स को पूरी तरह खत्म कर देता है।

 

यह साझेदारी पैकेजिंग के इस्तेमाल के तरीके में बड़ा बदलाव ला रही है। अब पैकेजिंग सिर्फ सामान पहुंचाने का माध्यम नहीं रही है। यह अब पहुंच, सस्‍टेनेबिलिटी और बड़े पैमाने पर उत्पादन को आसान बनाने वाला एक महत्वपूर्ण टूल बन गई है। टेट्रा रिकार्ट® कार्टन हवा और रोशनी से अच्छी सुरक्षा देते हैं, बिना प्रिजर्वेटिव के फूड को लंबे समय तक ताजा रखते हैं और पुरानी मेटल की डिब्बियों की तुलना में बहुत कम कार्बन फुटप्रिंट छोड़ते हैं। साथ ही ये हल्के हैं, इन्‍हें स्टोर करना आसान है और फेंकना भी सुविधाजनक है।

 

कैसियो सिमोएस, टेट्रा पैक में साउथ एशिया मार्केट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, “भारत में पेट न्यूट्रिशन का विकास गुणवत्ता, सुरक्षा और स्थिरता की ओर व्यापक बदलाव को दर्शाता है। ड्रूल्‍स के साथ हमारा सहयोग यह दिखाता है कि एडवांस्ड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग तकनीकें फ्रेश न्यूट्रिशन के लाभों को सुविधा और स्केलेबिलिटी के साथ जोड़कर पूरी तरह नई कैटेगरी को कैसे सामने ला सकती हैं। हमारा मानना है कि यह इनोवेशन भारत में पेट फूड इंडस्ट्री के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

 

संजीव मेहता, एक्जीक्यूटिव चेयरमैन, एल कैटरटन इंडिया और पूर्व चेयरमैन एवं सीईओ, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने कहा “यह सहयोग दूरदर्शी नेतृत्व का अच्छा उदाहरण है। यह स्थिरता, नई तकनीक और नवाचार को विकास की बुनियाद बनाता है। यह भविष्य की जरूरतों के साथ पूरी तरह मेल खाता है और ड्रूल्‍स को आगे बढ़ने में मजबूत बनाता है। साथ ही, यह पूरे उद्योग में नई और बेहतर सोच के लिए नए मानक स्थापित करता है।”

 

इस लॉन्च के साथ, ड्रूल्‍स न केवल अपनी इनोवेशन पाइपलाइन को, बल्कि खुद को कैटेगरी में अग्रणी के रूप में और भी मजबूत बना रहा है। कंपनी ने भारत में पेट न्यूट्रिशन का लगातार विस्तार किया है और वैश्विक मानकों के अनुरूप क्षमताओं का निर्माण किया है। एल कैटरटन और नेस्‍ले एस.ए. के समर्थन से ड्रूल्‍स ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति को लगातार बढ़ाया है।

कंपनी का प्रोडक्ट डेवलपमेंट जानवरों के डॉक्‍टरों (वेट) और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स की टीम द्वारा संचालित है। भारत के पेट फूड कैटेगरी में नए फॉर्मेट और इनोवेशन्स पेश करने में ड्रूल्‍स हमेशा अग्रणी रहा है। यह हमेशा बाजार से आगे रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button