AZAMGARH News:नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

Azamgarh news: Accused of luring and kidnapping a minor girl arrested

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना फूलपुर पर वादी ने लिखित सूचना दी कि उसके परिजन को गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है, जिसमें नामजद अभियुक्तों अजीत यादव पुत्र जयनरायन यादव, गुलशन यादव पुत्र निक्कू यादव का संलिप्तता होना बताया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 553/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।

उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अजीत यादव पुत्र जयनरायन यादव निवासी भदसार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 23 वर्ष को दिनांक 08.04.2026 को समय 20:15 बजे स्थान बिलारमऊ से हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button